विडम्बना
"हमें दहेज में कुछ नहीं चाहिए। दो जोड़ों में लड़की भेज दीजियेगा।"
लड़की का पिता ये सुनकर मुस्कुराया। कितने ही रिश्ते ऊँची माँगों के चलते छूट गए थे।
लड़के वालों के जाते ही उत्साहित पिता फोन संभालते हुए बोला, "चलो पुरोहित जी से सगाई के लिए मुहूर्त पता करता हूँ।"
माँ ने उसका हाथ पकड़ लिया।
"ज़रा ठहरिए। बिना दहेज के लड़की ले जाने की बात कर रहे हैं। पता करवा लीजिये कि लड़के में कोई ऐब, या कमी तो नहीं। नौकरी पक्की है भी कि नहीं।"
हैरान सलोनी, माँ को देखती रह गई। मन ही मन सोचने लगी, "ऐसे कैसे ये प्रथा खत्म होगी।"
नकुल गौतम
No comments:
Post a Comment