Thursday, 2 July 2020

इमोटिकॉन


उस दिन फेसबुक पर एक नया इमोटिकॉन आया था। यह इमोटिकॉन एक दिल को गले लगाए हुए दर्शाता है। इत्तफाकन रिद्धिमा ने भी नयी तस्वीर फेसबुक पर डाली और रमेश का ध्यान उस इमोटिकॉन पर उस तस्वीर को देखने के बाद ही गया। रमेश ने उस नये इमोटिकॉन का बटन दबाया और उसकी तस्वीर को अंगूठे से ऊपर की ऊपर की ओर धकेलते हुए आगे बढ़ गया।

रिद्धिमा वहीं अटक सी गयी थी। इस इमोटिकॉन का मतलब था कि "मुझे तुम्हारी फिक्र है"। रिद्धिमा शायद बरसों से रमेश से यही तो कहना चाह रही थी। या कि रमेश से यह बात सुनने के लिये तरस रही थी। उसने यह ध्यान ही नहीं दिया कि रमेश इस नये इमोटिकॉन का इस्तेमाल यूँ ही, हर पोस्ट पर किये जा रहा है। रिद्धिमा उस दिन एक दिल के आकार के सॉफ्ट टॉय के साथ घंटों खयालों में रमेश के साथ बतियाती रही। तस्वीर पर हमेशा की तरह आया विनोद का "मिस यू" कॉमेंट आज भी अनुत्तरित ही रहा।

नकुल

No comments:

Post a Comment

मैं वापिस आऊंगी

 मेरा नाम इतना भी कॉमन नहीं है कि किसी और की जगह मुझे ईमेल आ जाए। फिर दफ्तर में हमारा इंटरेक्शन भी अब उतना नहीं था। उस दिन अचानक जब उसका ईमे...