Monday, 23 November 2026

छोटू

 छोटू!!


चाय की दुकान पर बैठते ही, जब उसने नज़र दौड़ाई तो सिमरन हैरान हो गई।

जिसे देखो, चिल्ला कर आवाज़ देता... "छोटू", और वो बुजुर्ग  दौड़ कर चाय की केतली लिए पंहुच जाता।

उसने दो तीन बार आवाज़ लगाई... "चाचा", लेकिन कोई जवाब नहीं।

पास खड़े रौनक ने सिमरन से कहा, "चाचा कहेगी तो छोटू नहीं आयेगा"।

सिमरन ने पूछा, "ऐसा क्यों, इतने बुज़ुर्ग को छोटू कैसे संबोधित करूं"।

रौनक ने कहा, "खुद पूछ ले छोटू से"।

सिमरन ने आवाज़ दी.... "छोटू"।

बुजुर्ग तेज़ कदमों से आया, और पूछने के अंदाज में सिमरन की ओर देखा। सिमरन ने अपना सवाल दाग़ दिया, "uncle सब आपको छोटू बोलते हैं, तो आप सुनते हैं, चाचा पर जवाब नहीं देते, ऐसा क्यों?"

बुजुर्ग मुस्कुराया, और बोला, "चाचा होगा तेरा बाप। अपुन छोटू ही ठीक है। जब तक छोटू है, तब तक टाँगें चल रही हैं। जिस दिन चाचा बना, ये घुटने जवाब दे देंगे"।

सिमरन हैरान देखती रह गई। छोटू केतली ले कर, फिर से भरने भट्ठी पर पहुंच गया।

नकुल गौतम

No comments:

Post a Comment

छोटू

 छोटू!! चाय की दुकान पर बैठते ही, जब उसने नज़र दौड़ाई तो सिमरन हैरान हो गई। जिसे देखो, चिल्ला कर आवाज़ देता... "छोटू", और वो बुजुर्ग...